चोरी की कार सहित 2  व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 07:43 AM

2 theft arrested

सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने चोरी की कार सहित ए.एस.आई. परविंद्र सिंह के नेतृत्व में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी पुलिस को देखते ही फरार हो गया जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

फिरोजपुर (कुमार, मनदीप): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने चोरी की कार सहित ए.एस.आई. परविंद्र सिंह के नेतृत्व में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी पुलिस को देखते ही फरार हो गया जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए इंचार्ज सी.आई.ए. फिरोजपुर इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. परविंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि करतार सिंह पुत्र गुरदेव, नरिन्द्र पुत्र लक्ष्मण और आशीष पुत्र हीरा कथित रूप में गाडिय़ां चोरी कर आगे बेचते हैं जो आज भी गाड़ी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि गत सायं बस्ती मक्खन सिंह के एरिया में नाकाबंदी व चैकिंग के दौरान सी.आई.ए. पुलिस पार्टी ने करतार सिंह और नरिन्द्र सिंह को एक महिन्द्र लोगन कार नंबर पी.बी. 04 एन 5654 सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बरामद कार की कीमत करीब अढ़ाई लाख रुपए है। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!