Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 04:57 PM
सी.आई.ए.स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 1 किलो हैरोईन सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में हैरोईन की कीमत करीब 5 करोड रुपए आंकी गई है।
नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए.स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 1 किलो हैरोईन सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में हैरोईन की कीमत करीब 5 करोड रुपए आंकी गई है।
जानकारी देते हुए एस.पी.(जांच) श्री मनविन्दर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी.सतिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम तहत सी.आई.ए.स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिन्दर चांद की पुलिस पार्टी दौराने गश्त नवांशहर से बलाचौर की ओर जा रही थी कि गांव गढीकानूगो के पास दूसरी ओर से आ रहे एक काले रंग की कार में सवार 2 युवकों ने पुलिस पार्टी को देख कर अपनी कार कच्चे मार्ग की ओर घुमा भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर कर का पीछा कर जांच की तो उसमें से 1 किलो हैरोईन बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ कक्की तथा शमशेर सिंह उर्फ सम्मा निवासी दौलतपुर के तौर र की गई है।
हैरोईन की खेप को पुड़िया बना कर बेचना था युवाओं को
एस.पी.मनविन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच दौरान पता चला है कि उक्त नशा तस्कर अपने निजी लाभ के लिए युवा वर्ग को नशों की दलदल में धकेल कर उनका जीवन बर्बाद कर रहे है। हैरोईन की खेप को दिल्ली से लाया गया था तथा इसे स्थानीय स्तर पर पुडियां बना कर युवाओं को बेचा जाना था।
नशा तस्कर पर दर्ज है दर्जनों एन.डी.पी.एस.मामले
एस.पी.मनविन्दर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नशा तस्कर कुलदीप सिंह उर्फ कक्की तथा शमशेर सिंह आपस में चचेरे भाई है। कक्की के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी के करीब 16 तथा शमशेर के खिलाफ 3 मामले पहले से ही दर्ज है। उन्होंने बताया कि कुलदीप उर्फ कक्का तथा शमशेर उर्फ सम्मा को नशा तस्करी का धंधा पूर्वजों से ही मिला है। उक्त दोनों को ही पहले भी माननीय अदालत से नशा तस्करों के अरोप में 10-10 वर्ष की सजा हो चुकी है। सी.आई.ए.इंचार्ज सुरिन्दर चांद ने बताया कि आज आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तांकि उक्त नशा तस्करों के नशा प्राप्त करने के लिंक तथा कितने लोगों को सप्लाई करते थे संबंधी जानकारी हासिल की जा सके।