Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 01:20 PM
जालंधर देहात के एंटी नार्कोटिक्स सैल की पुलिस ने चूरा-पोस्त के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जंडू सिंघा एरिया में नाकाबंदी के दौरान कार सवार तस्कर बलविन्द्र सिंह उर्फ नौहना पुत्र कुलदीप सिंह वासी मोगां पत्ती.....
जालंधर (स.ह.) : जालंधर देहात के एंटी नार्कोटिक्स सैल की पुलिस ने चूरा-पोस्त के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जंडू सिंघा एरिया में नाकाबंदी के दौरान कार सवार तस्कर बलविन्द्र सिंह उर्फ नौहना पुत्र कुलदीप सिंह वासी मोगां पत्ती, जंडू सिंघा को गिरफ्तार करके उसके पास से 21 किलो चूरा-पोस्त बरामद की।
इसी प्रकार पुलिस टीम ने एक किलो चूरा-पोस्त समेत बलबीर चंद उर्फ सोनू चिक्कड़ पुत्र राम लुभाया वासी मोहल्ला शादी खां, महितपुर को गिरफ्तार किया। ए.एस.आई. सुरजीत सिंह पड्डा ने बताया कि बलबीर चंद उर्फ सोनू पेशेवर अपराधी है और वह लूटपाट, मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास सहित करीब 22 केसों में संलिप्त है। आरोपी कई केसों में जमानत पर है।