Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 08:55 AM
तरनतारन पुलिस ने 1 महिला सहित 2 व्यक्तियों को आधा किलो अफीम समेत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
तरनतारन (रमन) : तरनतारन पुलिस ने 1 महिला सहित 2 व्यक्तियों को आधा किलो अफीम समेत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड दौरान अहम खुलासे होने की संभावना बनी हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सीनियर कप्तान पुलिस तरनतारन दर्शन सिंह मान ने बताया कि एस.आई. मनजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गोइंदवाल साहिब में गश्त दौरान 2 व्यक्तियों को काबू किया।
दोनों व्यक्तियों की जब तलाशी लेनी चाहिए तो उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी देने की बात कही। इस पर उप कप्तान पुलिस सतपाल सिंह को मौके पर बुलाया गया जिनकी मौजूदगी में दोनों आरोपियों बालू सिंह पुत्र उमराव सिंह निवासी गांव समेली (राजस्थान) से 300 ग्राम और महिला जोगिता पुत्री कृष्ण लाल निवासी राजस्थान से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। मौके पर दोनों आरोपियों को काबू करके केस दर्ज कर लिया गया।