Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 07:55 AM
हैरोइन का नशा करने तथा बेचने में संलिप्त 2 तस्करों को थाना नम्बर 8 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ए.डी.सी.पी. कुलवंत सिंह हीर ने बताया कि ए.सी.पी. नार्थ नवनीत सिंह माहल तथा थाना नम्बर 8 के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. निर्मल कुमार ने...
जालंधर (प्रीत): हैरोइन का नशा करने तथा बेचने में संलिप्त 2 तस्करों को थाना नम्बर 8 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ए.डी.सी.पी. कुलवंत सिंह हीर ने बताया कि ए.सी.पी. नार्थ नवनीत सिंह माहल तथा थाना नम्बर 8 के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. निर्मल कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान निखिल कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी खोदियां मोहल्ला, जालंधर तथा हरदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी हैबोवाल, लुधियाना को परशुराम नगर से काबू किया।
आरोपी निखिल कुमार से पुलिस ने 7 ग्राम तथा हरदीप सिंह से 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। ए.डी.सी.पी. हीर ने बताया कि आरोपी निखिल कुमार के खिलाफ थाना नम्बर 4 में मारपीट का केस दर्ज है जबकि आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ लुधियाना में लूट तथा नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में केस दर्ज हैं। आरोपियों से उनके नैटवर्क संबंधी पूछताछ की जा रही है।