महिला से पर्स लूटने वाले 2 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 07:21 AM

2 robbers arrested by the police

20 दिन पहले भोगपुर में महिला से पर्स लूटने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने काबू कर लूट का सामान तथा नशीला पाऊडर बरामद किया है। डी.एस.पी. आदमपुर गुरविन्द्र सिंह संधू ने बताया कि 5 अक्तूबर को लुटेरों ने महिला से पर्स छीना।

जालंधर (प्रीत): 20 दिन पहले भोगपुर में महिला से पर्स लूटने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने काबू कर लूट का सामान तथा नशीला पाऊडर बरामद किया है। डी.एस.पी. आदमपुर गुरविन्द्र सिंह संधू ने बताया कि 5 अक्तूबर को लुटेरों ने महिला से पर्स छीना। लुटेरों को काबू करने के लिए थाना भोगपुर के एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2 लुटेरों अजय कुमार पुत्र सुखदेव लाल तथा लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा पुत्र परमजीत सिंह दोनों निवासी गांव सनौरा, भोगपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 75 ग्राम नशीला पाऊडर, लूट की वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल, महिला से छीना गया पर्स, मोबाइल फोन व शिनाख्ती कार्ड बरामद किए हैं। डी.एस.पी. गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लूट व एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किए गए हैं। आरोपी पिछले काफी समय से लूट की वारदातें और नशा करते थे। आरोपियों से पूछताछ के लिए उनका रिमांड लिया गया है। पूछताछ में और वारदातें हल होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!