Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 08:42 AM
पुलिस ने एक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. फिरोजपुर हरिंद्र सिंह डोड ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि रात को दुकानदारों का सामान डिलीवर करने के लिए जब ले जाया जाता है
फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): पुलिस ने एक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. फिरोजपुर हरिंद्र सिंह डोड ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि रात को दुकानदारों का सामान डिलीवर करने के लिए जब ले जाया जाता है तो एक गिरोह अपने मोटरसाइकिलों पर रेहडिय़ों से चीनी, चावल, घी और चायपत्ती आदि उठा कर फरार हो जाता है, जो अभी स्थानीय रेलवे फाटक के नजदीक घूम रहा है।
उन्होंने बताया कि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने ए.एस.आई. निशान सिंह के नेतृत्व में इस गिरोह के 2 सदस्यों रणजीत सिंह उर्फ दोनो और आकाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके 2 अन्य साथी रोहित और गुगल उर्फ गुगली फरार हो गए, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। डी.एस.पी. हरिंद्र सिंह डोड ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन व्यक्तियों से करियाना का कुछ सामान बरामद हुआ है।