Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 04:08 PM
पिछले लंबे समय से वांछित 2 बदमाशों को आज मक्खू पुलिस ने 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर(कुमार/मल्होत्रा/जैन): पिछले लंबे समय से वांछित 2 बदमाशों को आज मक्खू पुलिस ने 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. जसवरिन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में 2 बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने उनके पीछे गाड़ी लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान करन अरोड़ा उर्फ जोहनी निवासी हरिके पत्तन व जज सिंह निवासी मक्खू के रूप में हुई है। युवकों को काबू करने के बाद पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है।
क्या कहते हैं एस.एच.ओ.
एस.एच.ओ. ने बताया कि जोहनी पर डेढ़ किलो हैरोइन के अलावा कत्ल, इरादा कत्ल, डकैती व अफीम के विभिन्न थानों में करीब 4 पर्चे दर्ज हैं और जज सिंह डकैती इत्यादि के 7 मामलों में नामजद है। बदमाश किस वारदात को अंजाम देने वाले थे, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये जोहनी ग्रुप के सदस्य थे और हरिके से अपना ग्रुप चलाते थे।
क्या कहते हैं एस.एस.पी.
एस.एस.पी. भूपिन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा कि बदमाशों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। कानून व्यवस्था तोडऩे वाले किसी भी शख्स को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।