Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Sep, 2017 11:16 AM
सादिक पुलिस द्वारा 5 किलो पोस्त सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
सादिक (परमजीत): सादिक पुलिस द्वारा 5 किलो पोस्त सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधी अमनदीप सिंह एस.आई. ने बताया कि ए.एस.आई हरइंद्र सिंह सहित पुलिस पार्टी गश्त पर थे कि गांव सैदेके के पास पुल के पास 2 नौजवान बाइक पर आते दिखाई दिए।
इस दौरान जब पुलिस ने शक के आधार पर उनको रोककर तलाशी ली तो उनसे उक्त मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र किक्कर सिंह व हरदेव सिंह पुत्र सुबेग सिंह निवासी महिमा जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना सादिक में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मौके पर ए.एस.आई कुलदीप कुमार, हवलदार शविन्द्र सिंह, सुखदातापाल सिंह व मुख्य मुंशी उपस्थित थे।