पटाखे चलाने को लेकर झगड़ा,2 भाई घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 05:27 PM

2 injure in dispute

गांव जल्ला में हुई लड़ाई में 2 भाई घायल हो गए। सरहिंद पुलिस ने 3 पर मामला दर्ज कर लिया है।

फतेहगढ़ साहिब(जज्जी) : गांव जल्ला में हुई लड़ाई में 2 भाई घायल हो गए। सरहिंद पुलिस ने 3 पर मामला दर्ज कर लिया है। 

जीत सिंह निवासी गांव जल्ला ने बताया कि बीत दिन उसका पुत्र मनप्रीत सिंह काम से वापस आ रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो वहां खड़े जगजीत सिंह, लाडी पुत्रगण जंग सिंह तथा जंग सिंह पुत्र फतेह सिंह उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मनप्रीत सिंह का शोर सुनकर उसका दूसरा पुत्र अवतार सिंह भी बाहर आ गया। उक्त व्यक्तियों ने अवतार सिंह की भी पिटाई कर दी। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया। 

वहीं जगजीत सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि जीत सिंह के दोनों पुत्रों मनप्रीत सिंह तथा अवतार सिंह ने शराब पी हुई थी । वह पटाखे चलाकर उनके घर फैंक रहे थे। जब उन्होंने रोका तो दोनों ने उनके घर पर हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने पक्षपात किया है तथा उनकी ओर से दी शिकायत पर कोई कारवाई नहीं की गई। इस संबंधी थाना सरहिंद के सहायक थानेदार सुखविन्द्र सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह, लाडी तथा जंग सिंह के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!