Edited By Updated: 06 Dec, 2016 01:36 PM
केंद्रीय जेल में आज दोपहर कैदियों के 2 ग्रुपों के मध्य भिड़ंत में 6 कैदी घायल हो गए। केंद्रीय जेल के अधीक्षक दलबीर सिंह तेजी ने
होशियारपुर(अश्विनी): केंद्रीय जेल में आज दोपहर कैदियों के 2 ग्रुपों के मध्य भिड़ंत में 6 कैदी घायल हो गए। केंद्रीय जेल के अधीक्षक दलबीर सिंह तेजी ने बताया कि इस भिड़ंत में घायल 3 कैदियों हरमेश लाल पुत्र महिन्द्र पाल, संदीप कुमार पुत्र गुरमेल सिंह व रोहित पुत्र रछपाल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भेजा गया है। 3 अन्य घायलों नवीन सैनी, प्रदीप कुमार दीपू व पुष्पिंद्र नोनी का जेल के अस्पताल में ही उपचार किया गया। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में जेल में बंद गैंगस्टर नवीन सैनी, प्रदीप कुमार, दीपू, पुष्पिंद्र नोनी आदि के सदस्यों ने जेल में कुछ दिन पूर्व हत्या के आरोप में बंद किए गए जसबीर सिंह पुत्र तेलू राम व जेल में पहले से ही बंद इसके कुछ साथियों पर पतीलों के किनारों, ईंटों, पत्थरों, डंडों आदि से हमला किया। दोनों ग्रुपों के 6 लोग घायल हुए। तेजी ने बताया कि घटना की सूचना सिटी पुलिस को दे दी गई है।
केंद्रीय जेल के अधीक्षक से मांगी गई है जानकारी : DIG
जेल विभाग पंजाब के डी.आई.जी. रूप कुमार ने बताया कि आज हुई घटना के संबंध में केंद्रीय जेल के अधीक्षक से पूरी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजने के लिए कहा गया है।
जेल में कड़ी की गई सुरक्षा : SSP
एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस लाइन से पुलिस की एक अतिरिक्त गार्द केंद्रीय जेल में तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जेल अधिकारियों की तरफ से अभी तक इस झगड़े के संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई। शिकायत मिलने पर पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।