Edited By Updated: 05 Mar, 2017 12:12 PM
पी.ओ. स्टाफ मोगा ने धोखाधड़ी तथा लड़ाई-झगड़े के मामले में शामिल 2 भगौड़े आरोपियों को काबू किया है।पी.ओ. स्टाफ मोगा के सहायक थानेदार बलविंद्र सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में शामिल
मोगा (आजाद): पी.ओ. स्टाफ मोगा ने धोखाधड़ी तथा लड़ाई-झगड़े के मामले में शामिल 2 भगौड़े आरोपियों को काबू किया है।पी.ओ. स्टाफ मोगा के सहायक थानेदार बलविंद्र सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में शामिल जगदेव सिंह निवासी जगराओं के खिलाफ 4 जून, 2011 को मैहना पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह पुलिस के काबू में नहीं आ रहा था। माननीय अदालत ने कथित आरोपी को 30 जनवरी, 2017 को भगौड़ा घोषित किया था।
उन्होंने बताया कि कथित आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसके घर से काबू किया गया, जिसे आज माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इसी प्रकार पी.ओ. स्टाफ मोगा के सहायक थानेदार प्यारा सिंह ने बताया कि लड़ाई-झगड़े के मामले में शामिल मनजिंद्र कौर उर्फ रितु निवासी गांव दौलेवाला को काबू किया गया है। कथित आरोपी युवती के खिलाफ 11 अगस्त, 2003 को कोट ईसे खां पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था, जिसे माननीय अदालत ने 11 फरवरी, 2016 को भगौड़ा घोषित किया था। उन्होंने बताया कि मनजिंद्र कौर को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया, जिसे माननीय अदालत में पेश करने के बाद अदालत के आदेशों पर उसे फरीदकोट जेल न्यायिक हिरासत में भेजा गया