Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 08:12 AM
फगवाड़ा में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 1 महिला सहित 2 लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिली है।
फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 1 महिला सहित 2 लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। मृतकों की पहचान बलबीर कौर पत्नी राम शरण वासी गांव महेड़ू तहसील फगवाड़ा व बलबीर सिंह पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल के शवगृह भेज दिया है। पुलिस हादसों की जांच कर रही है।
फगवाड़ा में घटे सड़क हादसों में 2 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों की पहचान विशाल कुमार वासी फगवाड़ा व एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस को हादसों की सूचना दे दी गई है।मारपीट के मामले में महिला घायल फगवाड़ा में मारपीट के मामले में एक महिला जिसकी पहचान सुखबीर कौर वासी फगवाड़ा है, के घायल होने की सूचना मिली है। पीड़िता को उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।