2 गायों और गौवंश का धड़ मिलने से मचा हड़कंप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 12:07 PM

2 cows body recovered in muktsar

शहर में 2 गायों और गौवंश का धड़ मिलने की सूचना मिली है।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): स्थानीय बल्लमगढ़ रोड व कर्मपुरा बस्ती के नजदीक सड़क किनारे 2 गायों व एक बैल का बिना चमड़ी का शव मिलने से जहां शहर में सनसनी फैल गई, वहीं लोगों में भारी रोष भी है। जानकारी के अनुसार शहर निवासी पंकज यादव जब बल्लमगढ़ रोड पर अपने किसी निजी कार्य के लिए जा रहा था तो उसने देखा कि रोड पर दूरेजा राइस मिल के नजदीक सड़क किनारे 2 गऊओं व 1 बैल का शव पड़ा था। इन शवों के शरीर पर खाल नहीं थी।  

उसने तुरंत इसकी सूचना गौ भक्तों अशोक मिड्डा व मनोहर लाल गर्ग को दी। इसके बाद  वे सभी घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर डी.एस.पी. गुरतेज सिंह व थाना सिटी एस.एच.ओ. तेजिन्द्र सिंह ने जांच के उपरांत कार्रवाई शुरू की।

इस दौरान बड़ी संख्या में गऊ भक्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच करवाई जाए। थाना सिटी एस.एच.ओ. तेजिन्द्र सिंह ने बताया कि गऊ भक्त अशोक मिड्डा के बयानों पर थाना सिटी में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!