Edited By Updated: 30 Apr, 2017 12:51 AM
सिविल लाइन पुलिस ने एक होटल में आई.पी.एल. मैच पर सट्टा लगाने वाले 3 व्यक्तियों के...
भटिंडा(विजय): सिविल लाइन पुलिस ने एक होटल में आई.पी.एल. मैच पर सट्टा लगाने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हनुमान चौक में एक होटल में कुछ व्यक्ति आई.पी.एल. के मैच पर सट्टा लगाने का कारोबार चला रहे हैं। सहायक थानेदार कृपाल सिंह ने सूचना के आधार पर होटल में छापामारी कर हिमांशु बांसल और विक्की बांसल को गिरफ्तार किया है, जबकि अश्विनी कुमार फरार होने में सफल हो गया। छापामारी दौरान पुलिस ने मौके पर 5100 रुपए बरामद किए हैं।