Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 11:35 AM
जिला पुलिस प्रमुख भूपिन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशानुसार चलाई गई मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर एवं नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर की पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को 130 ग्राम हैरोइन एवं 60 हजार रुपए की ड्रग मनी सहित काबू कर उनके खिलाफ...
फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा): जिला पुलिस प्रमुख भूपिन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशानुसार चलाई गई मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर एवं नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर की पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को 130 ग्राम हैरोइन एवं 60 हजार रुपए की ड्रग मनी सहित काबू कर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ के सहायक इंस्पैक्टर ओम प्रकाश ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव पल्ला मेघा दरिया पुल के नजदीक से आरोपी निशान सिंह उर्फ शाना को गिरफ्तार कर उससे 100 ग्राम हैरोइन, 60 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इसी तरह नार्कोटिक्स सैल के सहायक इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गस्त के दौरान टी-प्वाइंट कुम्हार मंडी छावनी फिरोजपुर से आरोपी देसा सिंह को गिरफ्तार कर उससे 30 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से बरामद की गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में लाखों रुपए बनती है।