Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 02:15 PM
पुलिस ने गश्त के दौरान गांव अच्छेवाला में एक बोलैरो गाड़ी में बैठकर हैरोइन पी रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने
फिरोजपुर(मनदीप): पुलिस ने गश्त के दौरान गांव अच्छेवाला में एक बोलैरो गाड़ी में बैठकर हैरोइन पी रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से बोलैरो गाड़ी, आधा ग्राम हैरोइन, एक पन्नी, 10 रुपए का नोट, 1 लाइटर और गाड़ी के डैशबोर्ड से 1 रिवाल्वर 32 बोर व 10 कारतूसर 32 बोर जिंदा बरामद किए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है।थाना सदर फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव अच्छेवाला में बोलैरो गाड़ी (नंबर पीबी 05 एम 7000) में बैठकर हैरोईन पी रहे बलदेव सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी गुलामी वाला थाना आरफके व विशाल कुमार पुत्र जग्गा निवासी दाना मंडी सिटी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है।