Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 04:19 PM
मौड़ पुलिस ने राजस्थान की 2 महिलाओं को 6 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
भटिंडा (विजय): मौड़ पुलिस ने राजस्थान की 2 महिलाओं को 6 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग राजस्थान से चूरा-पोस्त लाकर पंजाब में महंगे रेटों पर बेच रहे हैं। ए.एस.आई. जंगीर सिंह द्वारा नाकाबंदी दौरान 2 महिलाओं रानों कौर निवासी अलवर और परमजीत कौर निवासी भरतपुर को शक के आधार पर गिरफ्तार कर 6 किलो पोस्त बरामद किया है। जांचाधिकारी ने बताया कि उक्त महिलाएं राजस्थान से पोस्त लाकर महंगे दाम पर बेचती थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।