Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 10:29 AM
गांव मीरखचाना में सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बटाला (सैंडी): गांव मीरखचाना में सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी देते हुए थाना किला लाल सिंह के ए.एस.आई. धर्मिन्द्र सिंह ने बताया कि बलवंत सिंह गत रात 10 बजे अपने खेतों में पानी लगाने गया था। इसी दौरान उसे एक सांप ने डस लिया।जिससे परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ए.एस.आई. ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश को वारिसों के हवाले कर दिया गया।