Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 12:30 PM
डी.एस.पी. सब-डिवीजन मानसा करणवीर सिंह ने आज यहां थाना सिटी 1 में प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान बताया कि थाना कोटधरमू के ए.एस.आई. गुरतेज सिंह
मानसा (मित्तल): डी.एस.पी. सब-डिवीजन मानसा करणवीर सिंह ने आज यहां थाना सिटी 1 में प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान बताया कि थाना कोटधरमू के ए.एस.आई. गुरतेज सिंह ने गश्त दौरान शक के आधार पर कार (नं.-डी.एल.-3, सी.एम 1347) में सवार हरप्रीत सिंह उर्फ हनी पुत्र दर्शन सिंह निवासी माखा की चैकिंग की तो उससे 1 किलो अफीम बरामद हुई।
थाना कोटधरमू की पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा बेचने वाले समाज विरोधी अनसर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव उड़त भक्त राम में ठेके पर हिसाब कर रहे कारिन्दे जरनैल सिंह पुत्र बलवीर सिंह से 6 नौजवान पिस्तौल के बल पर उसकी जेब में से 8400 रुपए निकाल कर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि कारिन्दे के बयानों के आधार पर नीटू उर्फ अमरीक सिंह पुत्र एम.पी सिंह, मनदीप सिंह पुत्र अंतर सिंह, कुलविन्द्र सिंह पुत्र बग्गड़ सिंह, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह, गुरसेवक सिंह पुत्र मेला राम निवासी उड़त भक्त राम के खिलाफ थाना कोटधरमू में मामला दर्ज करने उपरांत अमनदीप सिंह, मनदीप सिंह व कुलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।