करंट लगने से 17 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 12:23 PM

17 year old man dies due to current

जिले के गांव गुरुसर में खेतों में धान लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक लवप्रीत सिंह (17) अपने पिता सुखदेव सिंह के  साथ खेत में धान लगाने के बाद घर लौटने लगा तो उसका पांव फिसल गया।

श्री मुक्तसर साहिब (खुराना): जिले के गांव गुरुसर में खेतों में धान लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक लवप्रीत सिंह (17) अपने पिता सुखदेव सिंह के  साथ खेत में धान लगाने के बाद घर लौटने लगा तो उसका पांव फिसल गया।

गिरने से बचने के चक्कर में उसने मोटर पर लगे ट्रांसफार्मर को हाथ लगा दिया, जिसके चलते करंट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि लवप्रीत अभी 10वीं की ओपन परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ पिता के साथ कामकाज में भी हाथ बंटाता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!