Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 08:50 AM
गांव टाहली साहिब में रहने वाली एक लड़की (17) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बटाला(सैंडी): गांव टाहली साहिब में रहने वाली एक लड़की (17) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जानकारी देते हुए लड़की की माता रीटा पत्नी अशोक कुमार और मामा विशाल ने बताया कि उनकी लड़की प्रीति रात को घर में सोई थी, कि 12 बजे के करीब एकदम उठकर कहने लगी कि उसके ऊपर से सांप गया था जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।