Edited By Updated: 13 May, 2017 08:43 AM
पंजाब भाजपा की 14 मई को लुधियाना में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी।
चंडीगढ़ (भारद्वाज): पंजाब भाजपा की 14 मई को लुधियाना में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। इसके साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श संभावित है। पंजाब भाजपा के महामंत्री संगठन दिनेश कुमार के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राम लाल, प्रदेश प्रभारी प्रभात झा और राष्ट्रीय कार्य विभाग प्रमुख अरविंद मेनन सहित प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला व अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। दिनभर चलने वाली इस बैठक का उद्घाटन राम लाल करेंगे।