Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 12:08 PM
कपूरथला-सुल्तानपुर मार्ग पर रमनीक चौक के निकट घर की छत पर खेल रहे एक 12 वर्षीय बच्चे को हाई वोल्टेज की तारों से करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। झुलसे बच्चे को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला-सुल्तानपुर मार्ग पर रमनीक चौक के निकट घर की छत पर खेल रहे एक 12 वर्षीय बच्चे को हाई वोल्टेज की तारों से करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। झुलसे बच्चे को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन राकेश कुमार पुत्र जोगिन्द्र निवासी नजदीक रमनीक चौक के रिश्तेदार ने बताया कि राकेश छत पर हर रोज की तरह खेल रहा था कि अचानक खेलते-खेलते नजदीक से गुजर रही तारों से उसका हाथ लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।