चोर गिरोहों के 12 सदस्यों को किया काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 01:44 PM

12 people arrested

राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान छापामारियां कर यात्रियों का कीमती सामान चुराने वाले विभिन्न चोर गिरोहों के आरोपी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए जी.आर.पी. थाना के एस.एच.ओ. इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि...

लुधियाना(विपन): राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान छापामारियां कर यात्रियों का कीमती सामान चुराने वाले विभिन्न चोर गिरोहों के आरोपी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए जी.आर.पी. थाना के एस.एच.ओ. इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि दीपावली व छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों के दौरान यात्रियों की स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है जिसका फायदा उठा कुछ चोर लुटेरा गिरोह के सदस्य ट्रेनों में व रेलवे स्टेशनों के साथ लगते सुनसान क्षेत्रों में हथियारों के बल पर यात्रियों का कीमती सामान चुरा लेते हैं। इसके चलते ए.एस.आई. सुखदेव सिंह, ढंडारी चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. गुरजिन्द्र सिंह, ए.एस.आई. सुच्चा सिंह के नेतृत्व में टीमें बनाकर लुधियाना व ढंडारी स्टेशन पर तुरंत प्रभाव से छापामारी की गई तो 3 गिरोहों के 12 आरोपी काबू कर लिए गए जिनकी तलाशी लेने पर कीमती मोबाइल फोन व हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया गया। 

यात्रियों को ऐसे बनाते थे शिकार 
इन्द्र्रजीत सिंह ने बताया कि काबू किए गए लुटेरा गिरोह के आरोपी सदस्य ट्रेनों में सवार हो जाते और यात्री के कीमती फोन या अन्य सामान हाथ लगते ही अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतर जाते (अधिकतर आरोपी वारदात कर स्टेशन से पहले आऊटर पर चलती ट्रेन में सवार होने व उतर जाने में माहिर हैं)। इसके अलावा आरोपी यात्रियों को स्टेशनों से बाहर निकलते रास्तों व लाइनों के किनारे तेजधार हथियार उनकी गर्दन पर रख उनका कीमती सामान छीन लेने की वारदातों को भी अंजाम देते थे।  
 

बरामद सामान व हथियार 
एस.एच.ओ. इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से यात्रियों के चुराए 8 कीमती मोबाइल फोन जिनकी कीमत लाखों रुपए में बनती है और 5 तेजधार हथियार बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों के मालिकों को ढंूढकर फोन उनके सुपुर्द कर दिए जाएंगे।  

काबू किए गए आरोपी
-ए.एस.आई. सुखदेव सिंह द्वारा स्थानीय प्लेटफार्म नं. 2, 3 से काबू किए गए आरोपी।
-मोहम्मद इमरान निवासी गांव कैलाशपुर जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी पत्ती बांगरा जिला समाना, पंजाब।
-विनोद कुमार उर्फ राजू निवासी दशमेश नगर जिला लुधियाना, पंजाब।
-गुरदित्त सिंह निवासी मोहल्ला जीत नगर जिला जालंधर, पंजाब।
उक्त आरोपीयों पर आई.पी.सी. की धारा-401 व आम्र्ज एक्ट की धारा 25/54/59 में मामला दर्ज किया गया। 
 

 ढंडारी स्टेशन से काबू किए गए आरोपी 
-पारस निवासी अस्थायी पता दौलतपुरा रामा मंडी जिला जालंधर, पंजाब, मजनू का टीला दिल्ली (स्थायी पता)।
-विशाल निवासी दौलतपुरा रामामंडी जिला जालंधर, पंजाब।
-अजय कुमार उर्फ विक्की निवासी सामने शाम पार्क राजपुरा जिला पटियाला, पंजाब।
-सुनील कुमार निवासी भीम नगर नजदीक किशनपुरा रामामंडी जिला जालंधर, पंजाब।
उक्त आरोपियों पर आई.पी.सी. की धारा-401 व आम्र्ज एक्ट की धारा 25/54/59 में मामला दर्ज किया गया।

लुधियाना स्टेशन से काबू आरोपी 
-मोहम्मद महराज उर्फ राजन अस्थायी पता जनकपुरी जिला लुधियाना, पंजाब, गांव गांगी हट जिला किशनगंज बिहार (स्थाई पता)।
- सुखजीत सिंह उर्फ बेअंत निवासी थाना दुगरी जिला लुधियाना।
- दुष्यंत कपूर उर्फ मनी निवासी मायापुरी थाना रूद्रपुर जिला नैनीताल, उत्तराखंड।
- राहुलगिरी निवासी गांव मेघामेंट जिला बलिया, उत्तर प्रदेश।
उक्त आरोपियों पर आई.पी.सी. की धारा-401 व आम्र्ज एक्ट की धारा 25/54/59 में मामला दर्ज किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!