Edited By Updated: 18 Jan, 2017 04:19 PM
केन्द्र सरकार द्वारा बंद किए गए 1000-500 के नोटों को बदलकर नए नोट देकर धोखाधड़ी करने वाले 11 आरोपियों को डेढ़ लाख की करंसी सहित पुलिस ने
राहों(प्रभाकर): केन्द्र सरकार द्वारा बंद किए गए 1000-500 के नोटों को बदलकर नए नोट देकर धोखाधड़ी करने वाले 11 आरोपियों को डेढ़ लाख की करंसी सहित पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना राहों के एस.एच.ओ. संजीव कपूर व ए.एस.आई. मनजीत लाल, एच.सी. केवल राम, ए.एस.आई. सुरिन्द्र सिंह जाडला टी प्वाइंट पर गाडिय़ों की चैकिंग कर रहे थे कि तभी खास मुखबिर ने सूचना दी कि तजिन्द्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी होशियारपुर अपनी गाड़ी स्कॉॢपयो और बसंत कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी काईपुर, परमजीत सिंह पुत्र कुलविन्द्र सिंह निवासी दियाला, कुलजीत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी लुधियाना, ज्ञान सिंह पुत्र दियाल सिंह निवासी तालापुर, करनैल सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी भलाण, संजीव कुमार पुत्र फकीर चंद निवासी आनंदपुर साहिब, प्रदीप कुमार पुत्र नंदलाल निवासी नवांशहर, बलविन्द्र कुमार पुत्र सिन्द्र राम निवासी सलोह, दविन्द्र कुमार पुत्र अजीत राम निवासी खटकड़ खुर्द (बंगा), हरजीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी गांव बड़ा गांव (जालंधर) जो कि भारत सरकार द्वारा बंद की गई करंसी 1000-500 के नोट लेकर लोगों को नए 500-2000 के नए नोट बदलने के लिए झाल गांव स्वाजपुर पुल नहर (राहों) के नजदीक इकट्ठे हो रहे हैं। वे लोगों को झांसे में लेकर बंद की गई करंसी आधे रेट पर लेकर नई करंसी की अदला-बदली करके देते हैं। इनके पास पहले बदली जा चुकी पुरानी करंसी काफी मात्रा में मौजूद है अगर बिना देर किए इन पर छापेमारी की जाए तो इन सभी को नोटों सहित काबू किया जा सकता है।
क्या कहना है एस.एस.पी. का
एस.एस.पी. नवीन सिंगला ने बताया कि सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. संजीव कपूर व ए.एस.आई. मनजीत लाल, ए.एस.आई. सुरिन्द्र सिंह, एच.सी. केवल राम की पुलिस पार्टी ने स्वाजपुर नहर के नजदीक सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी को रोककर इन 11 धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों को काबू करके गाड़ी की तलाशी ली तो एक बैग में पेपरों के नीचे छिपाकर रखी पुरानी करंसी के 1000-500 के 1 लाख 40 हजार रुपए के नोट व नए 11 हजार रुपए दो नोट 2 हजार के 14 नोट 500 रुपए के नई करंसी तथा 11 मोबाइल बरामद किए। इन 11 के खिलाफ थाना राहों में मामला दर्ज किया गया। आज इन आरोपियों को नवांशहर की अदालत में पेश किया जाएगा।