बारिश का कहर, घर की छत गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2017 08:34 AM

10 year old innocent death

मूसलाधार बारिश और तेज तूफान में शहर के धीरू नगर में एक मकान की छत गिर गई जिसमें 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका दादा चानण सिंह बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान परमिंद्र सिंह (10) पुत्र लक्ष्मण सिंह के तौर पर हुई।

पटियाला (बलजिन्द्र, जोसन) :मूसलाधार बारिश और तेज तूफान में शहर के धीरू नगर में एक मकान की छत गिर गई जिसमें 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका दादा चानण सिंह बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान परमिंद्र सिंह (10) पुत्र लक्ष्मण सिंह के तौर पर हुई। जोकि मां-बाप का अकेला पुत्र था। परमिंद्र सिंह का पिता लक्ष्मण सिंह आटो चला कर घर का गुजारा चलाता है।

बीती रात तकरीबन 10 बजे अचानक घर की छत गिर गई जिसमें परमिंद्र सिंह की मौत हो गई। कमरों में परमिंद्र सिंह और उसके दादा थे। दादा कुछ समय पहले ही बाहर गया था। मानसून से पहले की बारिश में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का शहर पटियाला जल-थल हो गया। अंदरूनी शहर के कई बाजारों में पानी भर गया। शहर के अनारदाना चौक, किताबों वाला बाजार, अरना बरना चौक, लाहौरी गेट, लीला भवन, गुरबख्श कालोनी, माडल टाऊन और त्रिपड़ी के कई इलाकों में पानी भर गया। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। बाद दोपहर जब बारिश रुकी तो ही जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। 

नगर निगम की तरफ से कोई तैयारी नहीं
न ड्रेन की सफाई न ही बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई किया प्रबंधनगर निगम की तरफ से मुख्यमंत्री का शहर होने के बावजूद भी मानसून को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई। हर साल मानसून से पहले शहर के गंदे नालों की सफाई की जाती थी। इतना ही नहीं पटियाला के बरसाती पानी की निकासी के 2 बड़े स्रोत बड़ी नदी और छोटी नदी दोनों की सफाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री का जद्दी शहर होने के बावजूद भी शहर के बरसाती पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। यही कारण रहा कि पहली बारिश में ही शहर जल-थल हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!