Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 02:29 AM
गत 6 दिसम्बर को गढ़दीवाला में सरेआम गोलियां मार कर कत्ल किए गए अमरीक सिंह मीका का आज 10 दिनों बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस द्वारा शहर को पुलिस छावनी में तबदील किया गया था। मिली जानकारी अनुसार कत्ल के...
गढ़दीवाला(जितेन्द्र): गत 6 दिसम्बर को गढ़दीवाला में सरेआम गोलियां मार कर कत्ल किए गए अमरीक सिंह मीका का शुक्रवार को 10 दिनों बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस द्वारा शहर को पुलिस छावनी में तबदील किया गया था।
मिली जानकारी अनुसार कत्ल के कई दिनों बाद भी कातिलों के न पकड़े जाने के कारण पारिवारिक सदस्यों में भारी रोष पाया जा रहा था। गत दिवस इस संबंध में पारिवारिक सदस्यों व अन्य लोगों द्वारा एस.एस.पी. होशियारपुर जे. इलनचेलियन से मिल कर उन्हें एक मैमोरैंडम भेंट कर कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। एस.एस.पी. द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाने के बाद ही परिवार द्वारा शुक्रवार को अमरीक सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अमरीक सिंह की मृतक देह को उसके बेटे अर्शदीप सिंह द्वारा अग्निभेंट किया गया। इस अवसर पर मृतक के भाई तरलोक सिंह, जसवीर सिंह राजा, गुरविन्द्र सिंह, फकीर सिंह, रछपाल सिंह, तीर्थ सिंह दाता, जगतार सिंह, मनजीत सिंह रोबी, जोगिन्द्र सिंह भाना, सत्ता, बलविन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।