Edited By Updated: 26 Feb, 2017 02:09 PM
निकटवर्ती गांव सिधवां-कुलारां मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मार देने से एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार मिला है...
कपूरथला (स.ह.) : निकटवर्ती गांव सिधवां-कुलारां मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मार देने से एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार मिला है जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल पंकज पुत्र बिलसमा निवासी गांव सिधवां ने बताया कि वह अपना काम खत्म कर घर वापस आ रहा था कि गांव सिधवां-कुलारां के निकट पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल गया। उसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।