Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 09:06 AM
महानगर में स्वाइन फ्लू के 5 मरीज सामने आए हैं। इनमें एक 45 वर्षीय महिला जो रामगढ़ सरदारा (पायल) की रहने वाली थी, की राजिंद्रा अस्पताल पटियाला में मौत हो गई।
लुधियाना (सहगल): महानगर में स्वाइन फ्लू के 5 मरीज सामने आए हैं। इनमें एक 45 वर्षीय महिला जो रामगढ़ सरदारा (पायल) की रहने वाली थी, की राजिंद्रा अस्पताल पटियाला में मौत हो गई। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डा. दिव्यजोत सिंह के अनुसार अन्य 4 मरीजों में गांव रुसालदा खन्ना की 45 वर्षीय महिला पी.जी.आई. चंडीगढ़ में, सूर्य विहार छोटी हैबोवाल का 12 वर्षीय लड़का पी.जी.आई. में, टिब्बा रोड के चरण नगर की 3 वर्षीय लड़की पी.जी.आई. में तथा लोपो (जगराओं) निवासी 3 वर्षीय लड़का पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती है। डा. दिव्यजोत के अनुसार अब तक 110 मरीजों की जांच में 45 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मरीज कर रहे पी.जी.आई. का रुख : स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच व दवा भले ही सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही है परंतु निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के उपचार का खर्चा लाखों में हो रहा है। डाक्टर भी गंभीर मरीजों को सिविल अस्पताल में नहीं रखना चाहते, इसलिए उन्हें अन्य अस्पतालों अथवा पी.जी.आई. रैफर कर देते हैं।