भोगपुर कैश वैन लूट मामले में 1 और आरोपी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 05:52 PM

1 more accused arrested in bhogpur cash van case

भोगपुर-आदमपुर रोड पर दिन -दिहाड़े एच. डी. एफ. सी. बैंक की कैश वैन में से एक करोड़ 14 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान जसकरन सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उससे 14 लाख रुपए भी...

जालंधर(प्रीत):भोगपुर-आदमपुर रोड पर दिन -दिहाड़े एच. डी. एफ. सी. बैंक की कैश वैन में से एक करोड़ 14 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान जसकरन सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उससे 14 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने इस मामले में रणजीत सिंह निवासी कपूरथला को गत दिवस ही गिरफ्तार कर लिया था जो गोली लगने के कारण घायल हो गया था। इस लूट कांड का मुख्य आरोपी सतिन्दरपाल सिंह हेप्पी है जो उसी बैंक का कर्मचारी है। पुलिस लूटपाट मामले में शामिल सुखविन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखदेव सिंह सोनू और हरदीप सिंह दीपा की तलाश में जुटी हुई है।   वहीं आरोपी को गोली मारकर पकड़ने वाले  करतारपुर के डी.एस.पी.  सर्बजीत राय  तथा उनकी टीम को  डी.आई.जी. जसकरन सिंह ने  इनाम देने की घोषणा की है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!