Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 05:28 PM
सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
समाना (स.ह.): सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शहर की प्रताप कालोनी निवासी हरिंद्र सिंह निवासी प्रताप कालोनी समाना की बाइक टोल प्लाजा के पास संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रैफर कर दिया गया लेकिन वहां पर भी हालत नाजुक होने पर उसे पी.जी.आई. चंड़ीगढ रैफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक हरिंद्र सिंह गत रात्रि अपनी बाइक से समाना आ रहा था। इसी दौरान अचानक किसी आवारा जानवर के सड़क पर आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे उसके सिर में गहरी चोट पहुंची। सिर पर गहरी चोट लगने से हरिंद्र सिंह कोमा में चला गया। शनिवार रात में पी.जी.आई चंडीगढ़ में उसका आप्रेशन किया गया लेकिन वह अभी भी कोमा में चल रहा है।