Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 05:54 PM
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 1 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह(55) निवासी रुड़का कलां ट्रक यूनियन गोराया में बतौर चौकीदार का काम करता था।
गोराया(मुनीश):तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 1 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह(55) निवासी रुड़का कलां ट्रक यूनियन गोराया में बतौर चौकीदार का काम करता था।
वह सुबह ड्यूटी से छुट्टी करके वह घर जा रहा था। इसी दौरान जी.टी रोड पार करते समय वह लुधियाना से फगवाड़ा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक जसजोत सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।