Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 11:49 AM
अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।
बटाला (बेरी,सैंडी): अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरशरण सिंह पुत्र सुखजिन्द्र सिंह निवासी गांव अल्लोवाल ने बताया कि उसकी बुआ का बेटा किंगराज सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी लीक वाला तालाब बटाला मोटरसाइकिल पर वेरका की तरफ जा रहा था।
डीलक्स पुली पार करके अमृतसर जी.टी रोड पर जाते समय अचानक एक तेज गति वाहन ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बटाला हैल्पलाइन की एम्बुलैंस में उपचार हेतु सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद सिविल अस्पताल बटाला के शवगृह में पोस्टमार्टम हेतु रखवाया गया है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।