Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 04:38 PM
मंडी घुबाया मुख्य मार्ग पर शनीवार बाद दोपहर करीब 3 बजे ट्रेक्टर-ट्राली के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सौरव (16) पुत्र अशोक कुमार निवासी भंबावट्टू के रूप में हुई है।
जलालाबाद (सेतिया):मंडी घुबाया मुख्य मार्ग पर शनीवार बाद दोपहर करीब 3 बजे ट्रेक्टर-ट्राली के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान सौरव (16) पुत्र अशोक कुमार निवासी भंबावट्टू के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार सौरव कुमार मंडी घुबाया के मुख्य मार्ग पर किसी दुकान पर जूस पी रहा था। इसी दौरान उसने अपने मोटरसाइकिल सवार दोस्त संदीप सिंह निवासी सलेम शाह (मौजम) को रूकने का इशारा किया। जैसे ही वह दौड़ कर मोटरसाइकल के पीछे बैठने लगा तो इतने में पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। इससे सौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीप सिंह चोटिल हो गया। इस घटना के पश्चात ट्रैक्टर चालक मौके से ही फरार हो गया।