Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 05:09 PM
मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जसवीर सिंह पुत्र जगमेल सिंह निवासी पूहला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसका लड़का गुरलाल सिंह (20) अपने मोटरसाइकिल पर भुच्चो कलां की ओर जा रहा था।
नथाना(बज्जोआणिया): मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जसवीर सिंह पुत्र जगमेल सिंह निवासी पूहला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसका लड़का गुरलाल सिंह (20) अपने मोटरसाइकिल पर भुच्चो कलां की ओर जा रहा था।
इस दौरान ट्रैक्टर चालक नाजम सिंह निवासी नथाना ने उसके लड़के के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।