Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 09:56 AM
ट्रैक्टर के नीचे आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेलवे बाजार जैतों में असंतुलित होकर ट्रैक्टर ने 75 वर्षीय बुजुर्ग मक्खन सिंह को कुचल दिया।
जैतो(जिंदल):ट्रैक्टर के नीचे आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेलवे बाजार जैतों में असंतुलित होकर ट्रैक्टर ने 75 वर्षीय बुजुर्ग मक्खन सिंह को कुचल दिया।
इसके बाद वह दीवार में जा घुसा। घायल अवस्था मेें बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया जा रहा था,पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक का कहना है कि उसको दौरा पड़ गया था। इस कारण ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।