Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 10:26 AM
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
होशियारपुर(गिरीश): अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
थाना हरियाना पुलिस को दिए बयान में पिता सुरिन्द्र सिंह निवासी गांव वरियाणा ने बताया कि उनका बेटा भूपिंद्र सिंह (21) ड्राइविंग का काम करता था। गत रात 10 बजे के करीब वह घर से किसी काम का बोल कर गया था। सुबह 4 बजे के करीब जब वह अपने स्कूटर पर वापस आ रहा था तो रास्ते में दसूहा रोड कस्बा शेरपुर कच्चा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा बुरी तरह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना हरियाना पुलिस ने मृतक के पिता सुरिन्द्र सिंह के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।