Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 04:12 PM
तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की चपेट में आनेसे 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
मोगा(आजाद): तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। कोटईसे खां पुलिस ने मनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कोटईसे खां के बयानों पर अज्ञात पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 7 माह पहले बिजली बोर्ड से बतौर चालक रिटायर हुए ज्ञानचंद देर रात को राजिन्द्र के साथ जीरा रोड पर सैर कर रहे थे। उनके पीछे ही मनीष कुमार भी जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ज्ञानचंद तथा राजिन्द्र मोहन को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में ज्ञानचंद की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि राजिन्द्र बुरी तरह से घायल हो गया। गाड़ी चालक भागने में सफल हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि शव काे सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों के हवाले किया जाएगा।