Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 05:31 PM
कपूरथला-सुभानपुर मार्ग पर कांजली पुल के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने 108 नंबर एम्बुलैंस द्वारा उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो...
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला-सुभानपुर मार्ग पर कांजली पुल के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने 108 नंबर एम्बुलैंस द्वारा उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति की पहचान हेतुआसपास क्षेत्रों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुभानपुर मार्ग पर गांव कांजली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति को 108 नंबर एम्बुलैंस बुलाकर उपचार हेतु सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जो मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार दौरान के मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में भेज दिया गया हैं।