Edited By Updated: 23 Apr, 2017 05:27 PM
ट्राले के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बटाला:ट्राले के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन के ए.एस.आई जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि वेयर हाऊस के खतीब स्थित गोदाम के बाहर तेज गति से आए ट्राले नेगुरलालजीत सिंह एवं गुरनाम सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु तुरंत सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने गुरलाल जीत सिंह की हालत नाजुक होते देख उसे अमृतसररैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि ट्राला चालक हरिन्द्र सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।