Edited By Updated: 26 Feb, 2017 05:25 PM
जी.टी. रोड पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता सुरेश कुमार के बयानों पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोगा(आजाद): जी.टी. रोड पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता सुरेश कुमार के बयानों पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गौतम सुबह अपने घर से साइकिल पर आ रहा था। इसी दौरान मोगा से बरनाला की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उक्त हादसे में गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस चालक बस छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।