Edited By Updated: 20 Feb, 2017 05:19 PM
समाना पातड़ा सड़क पर पड़ते कस्बा घगगा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी युवक सहदेव पाल पुत्र गोनर पाल की मौत हो गई। मृतक युवक के शव को पोस्ट माटर्म के लिए समाना के सिविल अस्पताल लाया गया है।
समाना (अशोक) : समाना पातड़ा सड़क पर पड़ते कस्बा घगगा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी युवक सहदेव पाल पुत्र गोनर पाल की मौत हो गई। मृतक युवक के शव को पोस्ट माटर्म के लिए समाना के सिविल अस्पताल लाया गया है। मृतक के जानकार विकास पाल ने बताया सहदेव पुत्र गोनर पाल निवासी बिहार मुनक में बांसल राइस मिल में पिछले 3 वर्ष से काम करता था। वह अपने एक अन्य साथी सौरव कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मूनक से घगगा जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी। जिससे सहदेव पाल की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार सौरव कुमार घायल हो गया।