Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 05:47 PM
गांव चिचड़वाल में खेत में काम करते एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
समाना(अशोक, शशिपाल): गांव चिचड़वाल में खेत में काम करते एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सिविल अस्पताल में युवक के चाचा के लड़के सुरेश कुमार ने बताया कि मेहर चंद उर्फ प्रवीण कुमार 12वीं में पढ़तीा था। स्कूल में छुट्टियां होने के कारण वह फसल काटने के लिए कम्बाइन पर काम कर रहा था।
रविवार सुबह करीब 11 बजे के करीब उसे सूचना मिली किमेहर चंद को कम्बाइन पर काम करते समय करंट लग गया है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे तब तक उसे पातड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया जा चुका था। यहां उसकी मौत हो गई।