Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 05:21 PM
करंट की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
होशियारपुर (अश्विनी): करंट की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मुकेरियां के निकटवर्ती गांव बिशनपुर में कमलेश्वरी ठाकुर(55) पुत्र लखन ठाकुर की पंखे की तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र शम्भू ठाकुर के बयान पर थाना मुकेरियां की पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के अधीन कार्रवाई करके पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमाटर्म करवा कर परिजनों को सौंप दिया।