Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 10:49 AM
महानगर में संदिग्धावस्था में एक बेसहारा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जी.टी. रोड पर सड़क किनारे प्लाट में एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा
भटिंडा (पायल): महानगर में संदिग्धावस्था में एक बेसहारा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जी.टी. रोड पर सड़क किनारे प्लाट में एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के सदस्य मौके पर पहुंचे।
जांच करने पर पता चला कि उक्त की मौत हो चुकी है। संस्था सदस्यों ने थाना कोतवाली पुलिस को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतक बेसहारा था व उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।