Edited By Updated: 28 Mar, 2017 02:36 PM
पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम सहित काबू किया है।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम सहित काबू किया है। इंडस्ट्रीयल चौकी के इंचार्ज हरजिन्दर सिंह ने बताया कि गत रात्रि गश्त दौरान किसी मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति बर्तन में अफीम लेकर पैदल सेखा कैंचियों की ओर आ रहा है। कुछ समय बाद ही वह व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके बर्तन में से 700 ग्राम अफीम बरामद की गई। उक्त व्यक्ति की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा सिंह पुत्र भाग सिंह वासी सेखा रोड बरनाला के तौर पर हुई। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।