Edited By Updated: 27 Mar, 2017 05:14 PM
पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम सहित गिरफ्तार किया है।
बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। इंडस्ट्रीयल चौकी के इंचार्ज सब इंस्पैक्टर हरजिन्दर सिंह ने बताया कि गत रात्रि गश्त दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बर्तन में अफीम लेकर पैदल सेखा कैंचियों की ओर आ रहा है।इस पर उन्होंने उक्त व्यक्ति को काबू कर उससे 700 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा सिंह पुत्र भाग सिंह वासी सेखा रोड बरनाला के तौर पर हुई। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।