1 किलो हैरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 03:11 PM

1 arrested

स्पैशल टास्क फोर्स की रेंज लुधियाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को करोड़ों की हैरोइन के गिरफ्तार किया है। एस.टी. एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की रेंज लुधियाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को करोड़ों की हैरोइन के गिरफ्तार किया है। एस.टी. एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि 11 जुलाई एस.टी.एफ. की टीम ने थाना मेहरबान में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला किया था। इसमें पुलिस ने 20 करोड़ की हैरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि जसवंत सिंह वासी घरिंडा अमृतसर उनको 4 किलो हैरोइन सप्लाई करके गया था। पुलिस ने उसी मामले में जसवंत सिंह को शामिल करके कार्रवाई शुरू कर दी थी और बीती रात एस.टी.एफ. को सूचना मिली कि जसवंत लुधियाना में आया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी को शेरपुर चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद गिल नहर के नजदीक गांव सगोवाल में एक कमरे के पीछे जमीन में दबा कर रखी 1 किलो हैरोइन बरामद की। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 

16 साल की सजा काटने के बाद भी नहीं सुधरा 
एस.टी.एफ. के इंचार्ज ने बताया कि आरोपी करीब 22 साल से हैरोइन की तस्करी का कारोबार कर रहा है जिस पर 1996 में जिला अमृतसर के पुलिस थाने में 44 किलो हैरोइन बरामद करके पहला मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद जसवंत सिंह पर 2 और मामलों में 85 किलो हैरोइन की बरामदगी के मामले दर्ज हुए। इसके बाद आरोपी को 16 साल की सजा हो गई और 3 साल पहले जेल से बाहर आते ही इसने दोबारा फिर से नशा तस्करी शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!