1.44 लाख की जाली करंसी सहित 1 धरा, 1 फरार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Oct, 2017 11:28 AM

1 44 lakh forged currency 1 arrested

फिरोजपुर सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने 1 लाख 44 हजार की जाली करंसी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी जो दिल्ली से जाली करंसी लेकर आता था, पुलिस को देखते ही फरार हो गया।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने 1 लाख 44 हजार की जाली करंसी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी जो दिल्ली से जाली करंसी लेकर आता था, पुलिस को देखते ही फरार हो गया।

एस.एस.पी. भूपिंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि एस.पी. अजमेर सिंह बाठ और डी.एस.पी. भूपिंद्र सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर अवतार सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने गांव झोक हरिहर में  सूचना के आधार पर मनजीत सिंह पुत्र दारा सिंह वासी बूढ़ा गुज्जर जिला श्री मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार कर उससे 2000 और 500 के जाली नोट बरामद किए हैं जबकि गुरबाज सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह वासी बूड़ा गुज्जर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द गुरबाज सिंह को भी गिरफ्तार कर लेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!